Tuesday, July 5, 2011

जान तुम तो कमाल कर गए

वो बिना वार किए ही दिल निकाल के ले गए,
और हम सिर्फ इतना कह पाए,
जान तुम तो कमाल कर गए..

सदियां जी गए

जानें क्या बात थी उनके बिछड़ने में,
हमारी आंखों के आंसू आंखों में ही सुख गए,
होंठों ने तो बहुत कुछ कहना चाहा,
पर अल्फाज़ गले में ही रुक गए,
हर पल मरते रहे उनकी जुदाई में,
पर उनके इंतजार में सदियां जी गए...

क्या बात है

यूं तो सभी उनका ख्याल रखते हैं,
उनहें कभी हमारा ख्याल आ जाए तो क्या बात है।
यूं तो वो अक्सर चुप ही रहते हैं,
हमारे सामने आकर दो अल्फाज़ कह जाएं तो क्या बात है,
उनकी नज़रे हमें ढूंढ रही हों,
और हमारी नज़रे उनसे मिल जाएं तो क्या बात है,
उनसे बात करने के लिए तो सभी बेकरार रहते हैं,
वो हमसे बात करने के लिए बेकरार हो जाएं तो क्या बात है,
वो अक्सर भीड़ में होते हैं,
कभी हमारे बिना भीड़ में तन्हा हो जाएं तो क्या बात है,
हम तो उनसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं,
उन्हें भी हमारी मोहब्बत से मोहब्बत हो जाए तो क्या बात है।

आवरण

एक आवरण चढ़ा रखा था हमारे स्वभाव में हमने,
बड़ा यकीन था कोई तो होगा जो इस नकली सख्सियत को चीर कर
हमारे अंतरमान में झाँकेगा,
हमारी बेज़ुबान सवेदनाओं को समझेगा,
इस पर मेरी तक़दीर मुझे पे हँसते हुए बोली,
जिनके पास खुद को समझने का वक्त नहीं है,
वो तुझे और तेरी दबी हुई सवेदनाओं को क्या समझेंगे..

थोड़ा अभिमान बाकी है



स्कूल कॉलेज में एक हस्ती थी मेरी,
आज सड़क पर चलती हुई भीड़ का एक हिस्सा हूँ,
पर थोड़ा अभिमान अभी बाकी है,

बहुत उम्मीद थी खुद से सारे लोगों में मेरा चेहरा अलग नजर आएगा,
आज इतने लोगों में खुद की शख्सियत से जुदा हूँ,
पर थोड़ा अभिमान अभी बाकी है,

पानी के बुलबुले की तरह है जीवन,
इस छन्न-भंगुर जीवन का थोड़ा अभिमान अभी बाकी है,

साथी तो बहुत बने इस जीवन पथ पर,
अब सब अपनी-अपनी मंजिल के मुसाफ़िर हैं,
फिर भी उनके साथ का थोड़ा अभिमान अभी बाकी है,

खाली हाथ दुनिया में आया था,
खाली हाथ ही इस दुनिया से जाऊंगा,
फिर भी इस खालीपन का थोड़ा अभिमान अभी बाकी है,

हर वक्त कुचला जाता है यहाँ मेरा आत्मसम्मान, फिर भी मेरे "मैं" में अभी थोड़ा अभिमान बाकी है।

Monday, June 20, 2011

True from heart

1. I can live my whole life in utter SOLACE because of the moments I spent with U.....I Love u and I Miss u just as I love n Miss my breath.
Today you are not with me, but i can feel U with every breeze that flows besides me.....your physical presence was never a concern for me, as U are always with me.....I can feel U..every where....where ever i go.



2. It's an agony you have time for everyone when they need u but nobody has time for you when u need them....


3. Idleness comes in life to test the true character and temparament of a person,
How he can hold the burning desire for something to a particular moment of time.....

आत्मा से जुदा हूँ मैं

  1. तुझे जुदा होकर कैसा हूँ मैंने, शरीर है... आत्मा से जुदा हूँ मैं....

  2. जब मिले थे उनसे,
    उनके दिल में हमारी एक तस्वीर बनी थी।
    आज हम उस जगह अपनी तस्वीर तलाश रहे थे
    जहाँ से हमारा नामो-निशान तक मिटा चुके थे वो