Monday, June 13, 2011
खेल
धूल की परतों के नीचे
पत्थरों से लिखा हुआ
मेरा और तुम्हारा नाम
आज भी हमारे निस्वार्थ
प्रेम की मुक़ गवाही देता है,
ना तुम मुझसे बरसों से मिली हो
ना मैंने तुम्हें मिला हूँ,
फिर भी लगता है जैसे साए की तरह
हर वक़्त तुम मेरे साथ हो,
मैंने आज भी उन्हीं सात फेरे से बंधा हूँ
जिसे तुम बचपन का खेल समझ भूल चुकी हो,
फर्क बस इतना है तुम और मुझमें,
तुम खेल को खेल समझ खेलती रही
और मैंने उस खेल को
अपनी ज़िन्दगी समझ आज भी खेल रहा हूँ..
Friday, June 10, 2011
कशमकश
वो तैयार खड़े थे हाथों में मेहंदी लगाए,
खुद को किसी पर निछावर करने के लिए,
और हम बेताब थे उनके दामन में समा जाने के लिए,
दोनों ही तरफ सच्चे प्यार का इम्तिहान था,
अजीब कशमकश थी, जीत किसे गले लगाए...
बात आकर हम पर रुक गई थी,
उन्होंने बड़ी बेबस नज़रों से हमें देखा,
उनके आंसुओं के आगे हम फिर दिल की बाज़ी हार आए थे,
पर सच्ची मोहब्बत को दुनिया में जीता आए थे।
उनको पा कर खो देना आसान नहीं था,
लेकिन आज हमने उन्हें खो कर पा लिया था....
Friday, June 3, 2011
Dil laga ne ki saza bhi aanokhi hoti hai
दूर होकर भी मेरे पास हो तुम,
मेरी हर सांस में हो तुम,
मेरे अकेलेपन में,
अपनेपन का एहसास हो तुम।
ये मत समझना कि तेरी मोहब्बत ना मिली,
तो अपने लिए बर्बादी का आलम लिखूंगा,
तेरी मोहब्बत के भ्रम पे तो मैंने,
सारा जहान जीत लूँगा।
चा कर भी तुम मुझे चाह न सके,
मान कर भी मुझे तुम अपना मान न सके,
गिला इस बात से नहीं कि मुझे तुम्हारी मोहब्बत न मिली,
गिला इस बात से है कि तुम मेरी मोहब्बत समझ न सके।
आज फिर खामोशी में गुनगुनाने को जी चाहता है,
आज फिर तेरे आंचल से लिपट जाने को जी चाहता है,
तेरे खयालों में बनाया था कभी ताजमहल,
आज उसमें तेरी तस्वीर लगाने को जी चाहता है.........
प्यार भी अजीब रिश्ता है,
जिससे उम्मीद हो मरहम की,
वो दर्द देता है,
इस दर्द में भी अजीब अपनापन है,
क्योंकि प्यार ये प्यार से देता है..............
आपके सीने का दर्द मेरा हो जाए,
आपके आंसू मेरी पलकों में आ जाएं,
मेरी होंठों की हंसी आपको मिल जाए,
है अगर मेरे प्यार में सच्चाई,
तो मेरी ये दुआ कबूल हो जाए.....
दिल लगाने की सज़ा भी अनोखी होती है,
जिसे न हो सच्चे प्यार की क़द्र,
मोहब्बत उसी से होती है"...
zindagi ki kasmkash
मेरी हर कमी को मैंने खुदा तेरी रहमत समझा और कबूल किया,
तेरी कुछ और इनायत बाकी थी मुझ पर,
जो ज़िन्दगी की कशमकश में भी तूने मुझे तन्हा छोड़ दिया.......
"दिल की गहराईयों से चाहा है आपको,
हर दुआ में माँगा है आपको,
तक़दीर तो देखो हमारी,
फिर भी मेरे प्यार पर शक है आपको"
मंजिल पाने की कोई खुशी न थी,
कदम-कदम पे ग़मों की आहट सी थी,
कैसे बताऊँ कैसे कटे दिन तेरे बिन,
दिल तो धड़क रहा था पर सांसें थमी सी थीं.....
Har pyar ki manzil nahi hoti
हर रात चाँदनी नहीं होती,
हर जलती चीज़ रोशनी नहीं होती,
क्या हुआ हमने आपसे प्यार किया,
हर प्यार की मंजिल नहीं होती......
ज़िन्दगी से सबको शिक़ायत क्यों है,
हर मोड़ पे रुसवाई क्यों है,
जिसे पाना मुमकिन नहीं,
उससे ही पाने की ख्वाहिश क्यों है.....
Aap ka hamara to Dil ka rishta tha
आपका हमारा तो दिल का रिश्ता था,
फिर आज क्यों हमारे बीच इतने फासले हैं,
आपका मेरे इतने करीब आकर दूर चले जाना,
मेरे हाथों की लकीरों में लिखा था,
या फिर एक बार कसूर हमारा था.......
आप हर कदम पे मेरे साथ रहोगे,
मुझे ये हसीन गुमान था,
एक आप थे बीच सफर में साथ छोड़ चले गए,
एक हम थे हर सफर में आपके कदमों के निशान ढूंढते रहे.....
हमारी ज़िन्दगी की बड़ी अजीब दास्तान है,
रोज वही सुबह, वही शाम है,
जब भी मिली कोई खुशी,
हमें लगा ये कोई आने वाली मायूसी का पैगाम है...........
मुद्दत से दिल जिसके लिए बेकरार था,
हर पल आंखों को जिसका इंतजार था,
जन्मों-जन्मों के लिए जिसे खुदा से हमने मांग लिया था,
वो ही किसी और के लिए हाथों में मेहंदी सजाए बैठा था.....
तूने भी प्यार में क्या वफ़ा निभाई,
लोग आशिक की कब्र पे रोज़ दिया जलाने चले आते हैं,
तू मेरी कब्र पे दो आंसू बहाने भी नहीं आई........
मुक़द्दर लिखने वाले, तूने भी क्या खूब तक़दीर लिखी हमारी,
हम जिसे चाह रहे थे खुदा की इबादत समझ कर,
वही किसी और की मोहब्बत में हमसे रुसवा हो चले थे.....
जाने क्या कमी थी हमारे प्यार में,
वो होकर भी हमारे किसी और के हो गए,
हम आज भी उन्हें अपनों में तलाश रहे थे,
और वो हमारा नाम बेगानों में लिखवा रहे थे
नकारा
दुनिया वालों ने हमें हमेशा नकारा समझा,
इश्क में डूबा हुआ आशिक आवारा कहाँ,
इन न समझों से क्या कर अपनी मोहब्बत की बयान,
वो तो एक दरिया था जिसका कोई साहिल न रहा......
ज़िन्दगी में कई इम्तेहान आए,
ग़मो के तूफान आए,
एक मेरा वजूद था हर थपेड़ों में बिखरता रहा,
एक तेरे प्यार का चिराग था,
हमेशा मेरे दिल में जलता रहा.......
कुछ तो बात थी तेरी मौजूदगी में,
वरना इस कदर ज़िन्दगी में तन्हाई न घिरी होती,
सारी दुनिया की खुशियाँ हमारे दामन में समेट गई होती,
अगर तेरी सोहबत हमें मिल गई होती........
ना तुझे भुला पाऊंगा,
ना तुझे याद रख पाऊंगा,
तू तो मेरा साया है,
तुझसे अलग कैसे मैंने होश में रह पाऊंगा....