Friday, April 10, 2015

जिस पे तुझे नाज़ हो उसकी ऐसी क़ीमत अदा कर जाऊंगा

लाख खड़ी कर दी तूने मुश्किले तो क्या
तू खुदा है तो मैं भी तेरा ही बंदा हूँ
तू रोज़ ले ले मेरा इम्तिहान , बेमुर्व्वत कर दे मेरी ज़िन्दगी
पर वादा है तुझे ,मैं पीछे नहीं जाऊंगा
शरीर में दौड़ते हर एक बूँद लहू की कसम
अपनी आखिरी साँसों तक लड़ता रहूँगा
तूने जो ज़िन्दगी अता की है ,जिस पे तुझे नाज़ हो
उसकी ऐसी क़ीमत अदा कर जाऊंगा ।

Saturday, April 4, 2015

ज़िन्दगी किसी के लिए रूकती नहीं

किसी के जाने के बाद किसी के बिछड़ जाने पर
सब कहते है ये ज़िन्दगी का उसूल है
ज़िन्दगी किसी के लिए रूकती नहीं
मैंने भी यही कहता हूँ सच है ज़िन्दगी किसी के लिए रूकती नहीं
पर ज़िन्दगी फिर वही नहीं रहती बदल जाती है
कुछ अलग सी हो जाती है

Tuesday, February 24, 2015

आख़री खत

एक सवाल है जाने कब से मन में पर जनता नहीं कब इस का जवाब मिलेगा और किस से मिलेगा , मुझे नहीं पता । मैं इतना क्यों तरसता हूँ आप से बातें करने के लिए , आप भी सोचती होगी कैसा पागल लड़का है जब तब ईमेल करता रहता है ,सच कहु तो मुझे भी मैं पागल ही लगता हूँ । पर जाने क्यों आप से अपने दिल की सारी कह देना चाहता हूँ , मैं आप से अपनी भावनाए कहने के लिए किस समय या मौके के इंतज़ार में नहीं रहना चाहता हूँ , मुझे नहीं पता मेरी कितनी ज़िन्दगी बाकि है बस मैं ये चाहता हूँ की मैं अपनी मृत्युसैया (deathbed ) पे कोई regret ( पछतावा ) लेकर इस दुनिया से विदा लू ।
मैं जब तक इस दुनिया में हूँ आप को ख़ुशी के वो पल देना चाहता हूँ जिस को आप जब भी याद कर के आप के अधरो ( lips ) पे एक मुस्कराहट आ जाये । उदेश्य एक ही है मेरा आप से इतनी मोह्बत कर के जाना चाहता हूँ की आप मेरी मोह्बत के मूलधन को कभी खरच ही न कर पाये , मेरी मोह्बत के ब्याज से ही आप की ज़िन्दगी खुशहाल रहे । आप को कभी अकेलापन न लगे , किसी और से वो प्यार वो इश्क़ की कोई दरकरार ना रहे है ।

कहने को तो आज आप को आख़री खत लिख रहा हूँ , पर कह नहीं सकता की इस खत के बात आप को कभी कुछ लिखूंगा ही नहीं , शायद जब भी आप की याद गहरी हो जाएगी मैं फिर लिखूंगा , हाँ पर हाल फिलहाल कुछ दिनों के लिए मैं भी तुम्हारी यादो से छुटी लेना चाहता हूँ । पर हंसी की बात ये है की मेरी छुटी भी तुम्हारी यादो से होती है ।

इस जीवन में तुमसे पार पाना तो मेरे लिए अब नामुमकिन है , कभी लगता है की तुमसे कहीं दूर चले जाऊंगा तो सायद कुछ रहत मिले , पर वो भी कुछ मुमकिन नहीं लगता है , आप से कहने के लिए ही सिर्फ दूर जा सकता हूँ , पर सच में जा सकता हूँ क्या वो सवाल है , जिस का जवाब नहीं है मेरे पास ।

आप से ऐसा कोई रिश्ता बन जायेगा ऐसी कभी दूर दूर तक कोई कल्पना नहीं की थी , पर अब जब की बन गया है , तो कभी कभी जीवन जीना मुस्किल कभी आसान लगता है । जैसा की मैं हमसे कहता हूँ आप से कभी कुछ नहीं चाहा है , बस मैं अपनी तरफ से पूरी वफ़ा से आप से मोहबत करता हूँ , जो की करना मेरा अधिकार भी है और कर्तव्य भी ।

इस जीवन में हमेशा से आप का और हमेशा के लिए आप का

Monday, February 23, 2015

ए बेखबर

इतना नाज़ इतना गुमान ना कर ए बेखबर , तुझे तेरे मुकाम पे पहुँचाने में मेरी दुआओं का बहुत असर रहा है
जानता था मेरी कोशिश नाकामयाब होगी फिर भी तुझसे मोह्बत करता रहा
तुझे चाँद पे रख के तुझे पाने के लिए मैं ज़मीन पे दौड़ता रहा ।

Saturday, January 24, 2015

मेरी भावनाएं तुम्हारे लिए

यूँ तो तन्हाई में बहुत कुछ होता है आप से कहने के लिए लगता है जैसे एक पूरी किताब लिख सकता हूँ , पर अबकी जब लिखने बैठा हूँ तो समझ नहीं आ रहा है कँहा से शुरू करू ।

जाने कितनी बार कहा है आप से फिर भी आप से कहना चाहता हूँ की मैं आप से बहुत मोह्बत करता हूँ ।

जितनी फ़िक्र आप की होती है अब तक की ज़िन्दगी में वैसी फ़िक्र किसी और के लिए कभी नहीं हुई
जितना आप के लिए सोचता हूँ उतना किसी और के लिए कभी सोचा नहीं

आज आप से सच कहता हूँ मेरी हमेशा से चाहत थी की मेरे घर पे सब से पहले कदम आप का हो और देखिये उस दिन आप ने ही अपने घर में सब से पहले दस्तक दी

सारा घर आप की खुसबू से महकता है अब भी ,दीवारें आज भी मुन्तज़िर ( waiting ) है आप की फिर एक झलक पाने के लिए ।

जाने कितनी बार भी देख लू आप को फिर भी देखने के मन होता है , सच कहु तो चोरी चुपके आप को ही देखता रहता हूँ जब भी मौका मिलता है

आप मेरी जन्नत है आप से ही मेरा आशियाना है

मुझे पता नहीं पाप पुण्य का फैसला करने वाले मेरा क्या फैसला करयेंगे , मैं मेरा कहता हूँ मैं जितनी बार भी इस धरती पे आऊंगा सिर्फ और सिर्फ आप ही मेरी मोह्बत रहेगी ।

अगर अग्नि के साथ फेरे लेना ही शादी है तो , मैं मन ही मन आप के साथ कई बार फेरे ले चूका हूँ और आप को अपनी धर्मपत्नी मान चूका हूँ ।

मेरे सीने में जो आप के लिए जगह है वो किसी और की हो नहीं सकती

जनता हूँ हम एक दूसरे के नहीं हो सकते और सच कहु तो मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं है ।

मैं बस जनता हूँ की मैं हमेशा से सिर्फ और सिर्फ आप के लिए ही धरती पे आया हूँ और हमेशा आप को ही प्यार करूँगा ।

मैं आप के साथ एक दैवीय बंधन में बंध चूका हूँ आप की फ़िक्र करना आप का ख्याल रखना मुझे मेरा कर्त्तव्य लगता है

आप को कोई भी तकलीफ होती है तो मैं बेचैन हो जाता हूँ आप की थोड़ी भी तकलीफ मुझ से सहन नहीं होती

यूँ तो कह ने के लिए अकेला रहता हूँ पर आप हरदम मेरे साथ होती हो मेरे खवाबो खयालो में सिर्फ और सिर्फ आप होती है

आप के सिवा किसी और का ख्याल भी नहीं आता है मेरे मन में जाने कैसा इश्क़ हो गया है आप से

जब भी आप को देखता हूँ दिल जोरो से धड़क ने लगता है आँखों में आपने आप पानी आ जाता है , ऐसा क्यों होता है इस का जवाब मेरे पास भी नहीं है ।

हर साल लोग Valentine डे मनाते है पर आप को जब से देखा है तब से सिर्फ आप को और आप को ही अपना Valentine माना है ।

आप से बेइंतेहा मोहबत है और इस मोह्बत के बदले में मुझे सिर्फ और सिर्फ आप की ख़ुशी चाहिए आप के चेहरे पे ख़ुशी चाहिए

आप से इतना कहना चाहता हूँ दुनिया में मैं कहीं भी रहू किसी भी कोने में रहू अगर आप कोई भी तकलीफ में हो सबसे पहले आप के लिए जो इंसान दौड़ के आएगा वो मैं रहूँगा ।

ये मेरी ज़िन्दगी आप की है ये अब किसी और की नहीं हो सकती और अगले हर जनम में ये सिर्फ और सिर्फ आप की ही होगी

मेरी ज़िन्दगी में जितनी भी दुआये है सब आप के लिए है

मुझे ऊपर वाले से कोई शिकायत नहीं है क्यों की उसने आप से मिला दिया

आप से सारी उम्र मोहबत करना बस यही मेरा ईमान है मेरा धर्म है ।

सच कहु तो जितना भी लिखा है वो एक अंश बराबर भी नहीं है मेरे इश्क़ की गहराई का वो कहते है न भावनाओं की सीमा नहीं होती पर शब्दों की सीमा होती है ।

एक ही ख्वाहिश है ज़िन्दगी से की आप हमेशा खुश रहे और मैं जब तक जीवन है सिर्फ और सिर्फ आप से प्यार करता रहू , आप का ही होकर रहू । आप के दुःख का कभी कारण न बनु , आप का कभी दिल न दुखाऊ । हमेशा आप के चेहरे पे हंसी ला सकु

जब कभी आप धुप में चले मैं अपने हाथो की छाव से आप को आराम दे सकु , हर बारिश से आप को बचा सकु ।

जीवन की हर मुश्किल में आप के साथ खड़ा रहू बस यही दुआ है भगवन से ।

अगर मुझसे कभी भूले में कोई भूल हुई हो तो मुझे माफ़ कर देना , सिर्फ और सिर्फ आप का ..................

Monday, January 19, 2015